Move to Jagran APP

13 को कृषि सुधार कानून की प्रतियां फूकेंगे किसान

शहीद दीपक धवन यादगारी हाल में जम्हूरी किसान सभा की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2021 11:35 PM (IST)
13 को कृषि सुधार कानून की प्रतियां फूकेंगे किसान
13 को कृषि सुधार कानून की प्रतियां फूकेंगे किसान

संवाद सहयोगी, तरनतारन : शहीद दीपक धवन यादगारी हाल में जम्हूरी किसान सभा की बैठक हुई। इसमें दलजीत सिंह दयालपुरा ने कहा कि 13 जनवरी को जिले भर में कृषि कानून की कापियां फूंकी जाएगी। 20 जनवरी तक गांवों में बैठकें और जत्थे मार्च करके 26 जनवरी को दिल्ली में की जाने वाली ट्रैक्टर मार्च के प्रति जागरूक किया जाएगा। रेशम सिंह फैलोके, हरभजन सिंह पट्टी ने कहा कि 23 जनवरी को नेता जी सुभाष चंद्र बोस का जन्म दिन व 18 को किसान महिला दिवस मनाया जाएगा। शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सुलखण सिंह तुड़ ने कहा कि किसानों का आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। इस मौके लक्खा सिंह मन्नण, भजन सिंह पट्टी, सतनाम सिंह देऊ, बुध सिंह पखोके, सुरजीत सिंह, जसवंत सिंह, प्यारा सिंह, अमर सिंह, सेवा सिंह, मेजर सिंह मौजूद थे।

loksabha election banner

उधर, अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहे आंदोलन में हिस्सा लेने की तैयारियां मुकम्मल कर ली है। 12 जनवरी को किसान एक बड़ा काफिला लेकर दिल्ली आंदोलन में शामिल होंगे। इसके लिए बैठकों का आयोजन कर संगठन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।

जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन के बाहर धरना दे रहे किसानों ने कृषि कानूनों की कापियां फूंककर रोष व्यक्त किया। किसानों को सबोधित करते हुए लखविदर सिंह वरियाम नंगल और रणजीत सिंह कलेरबाला ने कहा कि 12 जनवरी के दिल्ली धरने में जाने की तैयारियों का जायजा लिया जा चुका है। दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर मार्च में बड़े स्तर पर पहुंचने के लिए लामबंदी की जा चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.