Move to Jagran APP

5.50 लाख के कर्जदार किसान ने श्मशान में फंदा लगा दी जान

खालड़ा, भिखीविंड: जिले के गांव बैंका में एक किसान ने गांव के श्मशान घाट में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव बैंका निवासी नछत्तर सिंह के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 06:59 PM (IST)
5.50 लाख के कर्जदार किसान ने श्मशान में फंदा लगा दी जान
5.50 लाख के कर्जदार किसान ने श्मशान में फंदा लगा दी जान

जागरण टीम, खालड़ा, भिखीविंड: जिले के गांव बैंका में एक किसान ने गांव के श्मशान घाट में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव बैंका निवासी नछत्तर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नछत्तर सिंह साढे 5 लाख का बैंक का कर्ज था, जिसकी वजह से वह परेशान रहता था।

loksabha election banner

गांव बैंका निवासी मनजिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता नछत्तर सिंह ने पंजाब ग्रामीण बैंक भिखीविंड की ब्रांच से साढे 5 लाख रुपये का कर्ज लिया था। लगातार दो बार फसल खराब हो गई, जिसके कारण वह बैंक का कर्ज वापस नहीं कर पाए और न ही किश्त अदा की गई। बैंक अधिकारियों द्वारा कर्ज वापसी के लिए उसके पिता पर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह काफी परेशान थे। मनजिंदर ने बताया उसके पिता नछतर सिंह सुबह खेतों में जाने की बात कह कर घर से गए थे। बाद में पता चला कि उन्होंने श्मशान घाट में जाकर पेड़ से फंदा लगा कर खुदकशी कर ली है। डीएसपी सुलखन सिंह मान ने कहा कि शव कब्जे में लेकर परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.