सिमरजीत सिंह बैंस ने पंजाबी लोक मोर्चा के नेताओं से किया विचार विमर्श
लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने पंजाबी लोक मोर्चा के नेताओ से बातचीत कर पंजाब के सियासी हालातों के बारे में विचार विमर्श किया।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने पंजाबी लोक मोर्चा के नेताओ से बातचीत कर पंजाब के सियासी हालातों के बारे में विचार विमर्श किया। इस मौके पंजाब डैमोक्रेटिक अलाइंस को मजबूत बनाने और पंजाब की सभी लोक सभा सीटो पर गठजोड़ के उम्मीदवारो की जीत यकीनी बनाने लिए वर्करो को लामबंद करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
पंजाबी लोक मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल सिंह खैहरा, यूथ अध्यक्ष रविंदर सिंह, तहसील अध्यक्ष जसवंत सिंह सोहल, तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह, जसबीर सिंह, अमन सिंह गिल आदि ने कहा कि पंजाबी लोक मोर्चा की टीम द्वारा बैंस को अपना समर्थन दिया जा रहा है। लोगो को जागरूक करने लिए घर घर संपर्क मुहिम चलाई जाएगी। इस मौके पर माझा जोन अध्यक्ष अमरीक सिंह वरपाल, बचित्र सिंह ढिल्लो, जगजोत सिंह खालसा, फुलजीत सिंह वरपाल, अंग्रेज सिंह लाली आदि मौजूद थे।