अटारी पर खडूर साहिब की संगत भी करेगी नगर कीर्तन का स्वागत
प्रकाश पर्व को लेकर ननकाना साहिब से आने वाले नगर कीर्तन के स्वागत लिए बैठक का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर ननकाना साहिब से आने वाले नगर कीर्तन के स्वागत लिए बैठक का आयोजन किया गया। खडूर साहिब हलके के अकाली नेताओं की बैठक को संबोधित करते हुए एसजीपीसी के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंदरपाल सिंह पखोके ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आने वाले इस नगर कीर्तन का स्वागत उत्साह से किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका खडूर साहिब की संगत नगर कीर्तन के स्वागत लिए एक अगस्त को अटारी बार्डर पर पहुंचेगी। इस मौके नगर कीर्तन के स्वागत लिए विभिन्न नेताओं की ड्यूटियां लगाते हुए पखोके ने कहा कि पहला मौका है कि पाकिस्तान से नगर कीर्तन भारत आ रहा है। इस मौके एसजीपीसी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला, शिअद के उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भरोवाल, जत्थेबंदक सचिव दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, गुरिदर सिंह टोनी, यादविंदर सिंह रूड़ेआसल, गुरसेवक सिंह शेख, प्रेम सिंह पन्नू, रेशम सिंह संघा, दिलबाग सिंह, हजारा सिंह, दिलबाग सिंह गुलालीपुर, कुलबीर सिंह लहौरिया, रंजीत सिंह राणा डियाल, मंजीत कौर संधू, बख्शीश सिंह डयाल, चेयरमैन बलदेव सिंह पंडोरी गोला, कुलतार सिंह, अवतार सिंह शेखचक्क, बलविंदर सिंह मालचक्क, विक्रम सिंह बागड़िया, हीरा सिंह लालपुरा मौजूद थे।