लोक इंसाफ पार्टी के जिला अध्यक्ष बने कबड्डी खिलाड़ी ढिल्लों
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव रखशेरों के सरपंचव कबड्डी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों ने लोक इंसाफ
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव रखशेरों के सरपंचव कबड्डी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों ने लोक इंसाफ पार्टी का दामन थाम लिया है। पार्टी अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस ने लुधियाना में बैठक के दौरान ढिल्लों को तरनतारन जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। विधानसभा हलका पट्टी के गांव रख शेरों के पंचायत चुनाव में बचित्र सिंह ढिल्लों बिना मुकाबला सरपंच बने थे। उनको पंट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल का समर्थन प्राप्त था। सरपंच बनने के कुछ दिन बाद ही ढिल्लों ने सियासी पाला बदलकर लोक इंसाफ पार्टी की लुधियाना बैठक में भाग लिया था। माझा जोन इंचार्ज अमरीक सिंह वरपाल, धार्मिक विंग अध्यक्ष जगजोत सिंह खालसा, महासचिव प्रकाश सिंह सुल्तानविंड, जिला अमृतसर अध्यक्ष मनदीप सिंह बब्बी, तरनतारन देहाती अध्यक्ष राजबीर सिंह पखोके की मौजूदगी में कबड्डी खिलाड़ी बचित्र सिंह ढिल्लों, गांव के पंच मनजोत सिंह पन्नू ने लोक इंसाफ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। ढिल्लो ने अध्यक्ष सिमरजीत सिंह बैंस, विधायक बलविंदर सिंह बैंस, माझा जोन अध्यक्ष अमरीक सिंह वरपाल का धन्यवाद करते कहा कि जो जिम्मेदारी सौपी गई है उसे ईमानदारी से निभाया जाएगा।