सिविल जज ने सब जेल पट्टी में कैदियों व हवालातियों की मुश्किलें सुनीं
जिला कानूनी सेवाओं अथारिटी के सिविल जज व सीजेएम कम सचिव गुरबीर सिंह ने सब जेल पट्टी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद हवालातियों व कैदियों की मुश्किलें सुनी।
संवाद सूत्र, पट्टी : जिला कानूनी सेवाओं अथारिटी के सिविल जज व सीजेएम कम सचिव गुरबीर सिंह ने सब जेल पट्टी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद हवालातियों व कैदियों की मुश्किलें सुनी और मौके पर ही जेल के सुपरिटेंडेंट को उनकी मुश्किलों का हल करने के दिशा-निर्देश दिए।
जज गुरबीर सिंह ने बैरिकों में जाकर हवालातियों व कैदियों के रहने का प्रबंध देखा और जेल की रसोई चेक की। उन्होंने जेल सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए कि जेल को समय-समय पर सैनिटाइज करवाया जाए और कैदियों व हवालातियों की नियमित मेडिकल जांच होती रहे। उन्होंने कैदियों व हवालातियों को उनके अधिकारों की जानकारी दी और बताया कि वह अपनी अपील कब व किस पीरियड के दौरान लगा सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि हवालातियों व कैदियों को लोवर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक वकील मुफ्त दिए जाते हैं। उन्होंने मुफ्त कानूनी सहायता लेने लिए फार्म भी भरवाए। इस मौके पर डिप्टी सुपरिटेंडेंट विजय कुमार, जेल के स्टाफ मेंबर भी मौजूद थे।
उधर, अमृतसर की फताहपुर जेल में बंद दो कैदी पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार की रात आपस में भिड़ गए। घटना खाने के दौरान हुई। फिलहाल इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। असिस्टेंट जेल सुपरिटेंडेंट दविदर सिंह ने पुलिस को बताया कि छज्जलवडी गांव निवासी जोगा सिंह और जापानी मिल निवासी रंजीत सिंह मारपीट के केस में बंद है। आरोपितों में पहले से रंजिश चल रही है। बीती रात दोनों खाने के दौरान आपस में भिड़ गए। पुलिस दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।