ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक से झव्वाल के युवक की मौत
एक सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया के शहर मैलब्रोन में हार्ट अटैक से मरने वाले युवक रविंदर सिंह सोनू का शव गांव बुर्ज पहुंचा।
संवाद सूत्र, झब्बाल : एक सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया के शहर मैलब्रोन में हार्ट अटैक से मरने वाले युवक रविंदर सिंह सोनू का शव गांव बुर्ज पहुंचा। यहां पर गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने परिवार से दुख जाहिर करते कहा कि सोनू की मौत से परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे इलाके को घाटा पड़ा है। इस मौके चेयरमैन लखबीर सिंह बुर्ज, गुरबख्श सिंह बुर्ज, जिप मेंबर मुनीश कुमार मोनू चीमा, सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा, कामरेड दविंदर कुमार सोहल, डॉ. सोनू झब्बाल, मलकीयत सिंह छापा, सरवन सिंह सोहल, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू दोदे, गुरजिंदर सिंह संधू, बलबीर सिंह लाडी बुर्ज, महाबीर सिंह बुर्ज, करनबीर सिंह बुर्ज, पूरन सिंह, बाबा सुखविंदर सिंह, कुलजीत सिंह चीमा, मलकीत सिंह चीमा भी मौजूद थे।