साढे 12 करोड़ से बनेगा जंडियाला रेलवे फाटक पर अंडरपाथ
पिछले कई वर्षो से जंडियाला रोड रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से अब निजात मिल जाएगी।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पिछले कई वर्षो से जंडियाला रोड रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से अब निजात मिल जाएगी। राज्य सरकार द्वारा रेलवे फाटक पर अंडर ब्रिज बनाने की मंजूरी देते हुए बकायदा साढे 12 करोड़ की राशि जारी कर दी है और यह काम जल्द शुरू हो जाएगा। यह जानकारी पीडब्लयूडी मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के कार्यालय में शहर के लोगों को संबोधन करते दी।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास सड़कें, पुल बनाने लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं है। कैप्टन सरकार का निशाना प्रदेश का विकास करना है। जंडियाला रोड रेलवे फाटक पर अंडरपाथ बनवाने लिए विधायक अग्निहोत्री द्वारा काफी गंभीरता दिखाई गई। जिसके चलते इस प्रोजेक्ट पर काम जल्द शुरू होने वाला है।
इस मौके सिंगला ने अपने विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें सुनते कहा कि शिक्षा विभाग का स्तर ऊंचा उठाने के साथ-साथ लोगों की जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है। विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, एडवोकेट अमनदीप सूद, कंवलजीत सिंह साबा, सुरिंदर सिंह मल्ली, सुखदेव सिंह लौहका, गुरप्रीत गोल्डी, रंजीत सिंह राणा, राजेश सिंह रिंकू, चेयरमैन रंजीत सिंह गंडीविंड, हरजिंदर सिंह ढिल्लों, मनोज अग्निहोत्री, अवतार सिंह तनेजा, मंगल दास मुनीम, मंजीत सिंह ढिल्लों, पवन कुंदरा, यशपाल शर्मा, अनिल कुमार शंभू आदि मौजूद थे।