Move to Jagran APP

जनक राज अरोड़ा बने क्लॉथ मर्चेट्स यूनियन के सरपरस्त

। क्लॉथ मर्चेट्स यूनियन की शनिवार को बैठक हुई। इसमें प्रशासन से संबंधित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 May 2020 12:43 AM (IST)Updated: Sun, 17 May 2020 06:09 AM (IST)
जनक राज अरोड़ा बने क्लॉथ  मर्चेट्स यूनियन के सरपरस्त
जनक राज अरोड़ा बने क्लॉथ मर्चेट्स यूनियन के सरपरस्त

संवाद सहयोगी, तरनतारन : क्लॉथ मर्चेट्स यूनियन की शनिवार को बैठक हुई। इसमें प्रशासन से संबंधित मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जनक राज अरोड़ा को सर्व सम्मति से यूनियन का सरपरस्त नियुक्त किया गया।

loksabha election banner

बैठक में क‌र्फ्यू के दौरान आने वाली मुश्किलों पर चर्चा करते हुए सरपस्त जनक राज अरोड़ा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सभी मांगों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का मुकाबला करने लिए सभी क्लॉथ मर्चेट्स अपनी दुकानों पर शारीरिक दूरी नियम का पालन यकीनी बनाएंगे। इस बीच, राजिंदर गुलाटी को यूनियन का अध्यक्ष, कमल बांसल को चेयरमैन चुना गया। जबकि वरिदर सिंह को सचिव, चिरंतर गुप्ता को कैशियर चयनित किया गया। बैठक में कुलविंदर सेठी, दीपक कपूर, बरिदर सिंह राजू, अनिल कुमार , सुखपाल सिंह गिल, प्रदीप गांधी, मनोज कुमार टिम्मा, संदीप सिंह, राजा जोशी, बसंत पाल, मिंटू सिंह, अमरजीत सिंह, रितिक अरोड़ा ने सरपरस्त जनक राज अरोड़ा, अध्यक्ष राजिंदर गुलाटी, चेयरमैन कमल बांसल को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.