Move to Jagran APP

पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने निगला कीटनाशक, मौत

तरनतारन : पत्‍‌नी के अवैध संबंधों से आहत मार्बल कारोबारी पति ने कीटनाशक निगल कर खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान रमिंदर सिंह रम्मी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शिअद सरकार में मंत्री रहे हीरा सिंह गाबड़िया रिश्तेदार था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 08:19 PM (IST)
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने निगला कीटनाशक, मौत
पत्नी के अवैध संबंधों से परेशान पति ने निगला कीटनाशक, मौत

जागरण संवाददाता, तरनतारन :

loksabha election banner

पत्‍‌नी के अवैध संबंधों से आहत मार्बल कारोबारी पति ने कीटनाशक निगल कर खुदकशी कर ली। मृतक की पहचान रमिंदर सिंह रम्मी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मृतक शिअद सरकार में मंत्री रहे हीरा सिंह गाबड़िया रिश्तेदार था। फिलहाल संबंधित थाने की पुलिस ने मृतक रम्मी के पिता की शिकायत पर रम्मी की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फोकल प्वाइंट में मार्बल का कारोबार का करते हरजीत सिंह पनेसर के लड़के रमिंदर सिंह रम्मी का विवाह 15 वर्ष पूर्व नूरदी अड्डा निवासी कुंदन सिंह की लड़की कुलदीप कौर से हुआ था। विवाह के बाद उनके तीन बच्चे हुए। रमिंदर सिंह रम्मी पोलियो ग्रस्त था। जो अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ मोहल्ला भाग शाह में रहता था। उसकी पत्नी कुलदीप कौर अक्सर पोलियो पीड़ित होने कारण उसका मजाक उड़ाती थी। कहा जा रहा है कि कुलदीप कौर के बलजिंदर सिंह नामक युवक से अवैध संबंध बन गए थे। इसके संबंध में रम्मी ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की। परंतु कुलदीप कौर अपनी आदतों से बाज नहीं आई। रात को करीब 8:30 बजे कुलदीप कौर अपने पति रमिंदर सिंह रम्मी को कहा कि वह बलजिंदर सिंह को किसी कीमत पर नहीं छोड़ सकती। इसके बाद रम्मी ने कीटनाशक निगल ली। बताया जा रहा है कि मृतक रम्मी बादल सरकार में मंत्री रहे हीरा सिंह गाबड़िया का रिश्तेदार था।

डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि मामले का पता चलते ही उनके घर थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्र भूषण पहुंचे और शव कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता हरजीत सिंह पनेसर के बयानों पर आरोपित पत्नी कुलदीप कौर उसके प्रेमी बलजिंदर सिंह निवासी नजदीक महाराजा रणजीत सिंह स्कूल तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.