जसमीत सिंह अकाली दल डेमोक्रेटिक में शामिल
लोक इंसाफ पार्टी के हलका यूथ विंग के अध्यक्ष जसमीत सिंह पंडोरी गोला अपने साथियों सहित पार्टी को अलविदा कहकर अकाली दल डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 05:22 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 05:22 PM (IST)
संसू, खडूर साहिब : लोक इंसाफ पार्टी के हलका यूथ विंग के अध्यक्ष जसमीत सिंह पंडोरी गोला अपने साथियों सहित पार्टी को अलविदा कहकर अकाली दल डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हो गए।
इस मौके उनको पार्टी के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा ने सम्मानित किया। जसमीत सिंह ने कहा कि इस समय पंजाब को मजबूत तीसरे सियासी बदल की जरूरत है, जिसको सिर्फ ढींडसा ही सफलता से ला सकते है। वह साथियों सहित पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इस मौके प्रदेश नेता अमरपाल सिंह खैहरा, हलका तरनतारन के सरगर्म नेता जसवंत सिंह सोहल, बाबा सुखवंत सिंह जलालाबाद, जसबीर सिंह वैरोंवाल, सुखदेव सिंह लाहौरिया, हरपाल सिंह बहिला मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें