संधू ने श्री दरबार साहिब में दिया 400 क्विंटर गेहूं
पूर्व सदस्य इकबाल सिंह संधू ने श्री दरबार साहिब में 400 क्विंटल गेहूं भेंट किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 12:02 AM (IST)
संस, तरनतारन: लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए एसएस बोर्ड के पूर्व सदस्य इकबाल सिंह संधू ने श्री दरबार साहिब में 400 क्विंटल गेहूं भेंट किया। इस मौके मैनेजर कुलदीप सिंह कैरोंवाल ने संधू और उनकी टीम को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। संधू ने बताया कि यह सेवा खडूर साहिब क्षेत्र की ओर से की जा रही है। यहां गुरमीत सिंह ठेकेदार, दिलबाग सिंह नौरंगाबाद, संदीप सिंह भोजियां, राजविंदर सिंह, बलवंत सिंह कंग, कंवलजीत सिंह झब्बाल, कर्म सिंह, निशान सिंह, अमरीक सिंह कंग, कुलदीप सिंह गोरखा मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें