Honor killing: खेमकरण में प्रेमी जोड़े की हत्या, तीन दिन से थे लापता, खेतों में मिले शव
तरनतारन के खेमकरण में प्रेमी जोड़े की हत्या कर दी गई। दोनों तीन दिन से लापता थे। उनके शव आज खेतों से बरामद हुए हैं।
तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। भारत-पाक सीमा के साथ सटे कस्बा खेमकरण के गांव दूहल कोना में प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हत्या कर दी गई। यह प्रेमी जोड़ा तीन दिन से लापता था। हैरानी की बात यह है कि जोड़े के परिवारों द्वारा इनके लापता होने की पुलिस को कोई खबर नहीं दी गई।
खेमकरण के गांव दूहल कोना निवासी जुगराज सिंह व ज्योति नामक लड़की के आपस में प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही समुदाय से संबंधित थे, लेकिन लड़की के परिजन उनके विवाह के लिए सहमत नहीं थे। इसे अॉनर किलिंग का मामला माना जा रहा है। घटना का पता चलते ही मौके पर डीएसपी (डी) कमलजीत सिंह औलख व थाना खेमकरण के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया। डीएसपी औलख ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। दोनों मृतकों के परिजनों के ब्यान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: समय के साथ हाथों को भी सैनिटाइज करेगी यह Hand care watch, पहननेे में भी है आसान
यह भी पढ़ें: तरनतारन में अचानक वार्ड से बाहर आए Coronavirus Positive 100 मरीज, करने लगे नारेबाजी
यह भी पढ़ें: सामान लौटाने के लिए ASI मांग रहा कोरोना फीस, CM से पांच हजार कर्ज देने की अपील!
यह भी पढ़ें: Coronavirus: इस थाने के सभी कर्मचारी क्वारंटाइन, थाना बंद, DSP दफ्तर से चलेगा काम