सात बार लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले हिमांशु बांसल का निधन
प्राचीन रामलीला क्लब से 20 वर्ष से जुड़कर सात बार भगवान श्री लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले हिमांशु बांसल का शुक्रवार की मध्य रात्रि निधन हो गया
संस, तरनतारन : प्राचीन रामलीला क्लब से 20 वर्ष से जुड़कर सात बार भगवान श्री लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले हिमांशु बांसल का शुक्रवार की मध्य रात्रि निधन हो गया। वह 41 वर्ष के थे। उनके निधन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. संदीप अग्निहोत्री, मनोज कुमार टिम्मा, अनिल जोशी, विजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, पवन चावला, रमन चावला, गगनदीप सिंह, अवतार सिंह तनेजा, रोहित आहूजा, जसपाल शर्मा, यशपाल शर्मा, जनक राज अरोड़ा, नरेश चावला, ओम प्रकाश सोनू, तेजिंदरपाल, रमेश मुरादपुरिया, पवन मुरादपुरिया, अंग्रेज शर्मा, अमन भारद्वाज, पप्पू चौधरी, गगन चौधरी, सुरजीत आहूजा, प्रमोद बिट्टू, सुरिदर कुमार बिट्टू, महंत विजय कुमार घुग्गी सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उनके परिवारिक के सदस्यों से दुख सांझा किया।
हिमांशु के निधन पर धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने सदस्यों ने इसे प्राचीन रामलीला क्लब के लिए कभी पूर न होने वाली अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने हिमांशु बांसल के परिजनों से दुख सांझा किया। कल्याण होम्योपैथ अस्पताल के डायरेक्टर भुल्लर का देहांत
इधर, कोरोना काल के दौरान मरीजों की सेवा करने वाले कल्याण होम्योपैथिक अस्पताल के डायरेक्टर डा. पवित्र सिंह भुल्लर नहीं रहे। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
प्रसिद्ध होम्योपैथ डा. रतन सिंह द्वारा शुरू करवाए अस्पताल में वह वर्षो से सेवाएं दे रहे थे। डा. रतन सिंह के दामाद डा. पवित्र सिंह भुल्लर बीमार थे। अंतिम संस्कार मौके विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, कंज्यूमर फोरम के जिला अध्यक्ष डा. एसएस लौहका, अवतार सिंह तनेजा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के महासचिव डा. दिनेश गुप्ता, डा. मोनिका गुप्ता, अनिल शंभू, ठेकेदार अवतार सिंह ने परिवार से हमदर्दी जाहिर की।