गुरुद्वारा भट्ठ साहिब में कीर्तन सुन निहाल हुई संगत
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा भट्ठ साहिब में संप्रदाय बाबा बिधी चंद जी के संत बाबा गुरबचन सिंह की अगुआई में संगत के सहयोग से मनाया गया
संवाद सूत्र, पट्टी : दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा भट्ठ साहिब में संप्रदाय बाबा बिधी चंद जी के संत बाबा गुरबचन सिंह की अगुआई में संगत के सहयोग से मनाया गया।
इस दौरान रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाला गया। इसके उपरांत भाई सुखदेव सिंह, हरजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, निरवैर सिंह, सोढा सिंह, प्रगट सिंह, अमरजीत सिंह ने संगत को कीर्तन सुनाकर निहाल किया। कथा वाचक भाई संतोख सिंह ने दशमेश पिता जी के जीवन, उनके द्वारा किए गए युद्ध व जुल्म के विरुद्ध लड़े गए युद्धों के बारे में संगत को बताया। इस मौके शिरोमणि कमेटी मेंबर खुशविंदर सिंह भाटिया, गुरमुख सिंह, गुरचरन सिंह, भूपिंदर सिंह, अमरीक सिंह, गुरजीत सिंह, लखबीर सिंह लाहौरिया, सतपाल अरोड़ा, रमन कुमार, अमरीक सिंह, अमन सिंह फौजी, रंजीत सिंह राणा, राजनप्रीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, गुरवेल सिंह, कंवलजीत सिंह, गुरजाप सिंह, अमन राड़िया, गुरदेव सिंह चीमा, अजय कुमार, बलविंदर सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह, धरमिंदर सिंह, रछपाल सिंह बेदी, मनजिंदर सिंह, केवल कुमार, विनोद खन्ना, डा. प्रगट सिंह खैहरा, नौनिहाल सिंह, गुरदर्शन सिंह, जगतार सिंह बैंका, बाबा बाज सिंह गोपाल, सोढा सिंह, नरबीर सिंह, अमर सिंह, गुरप्रीत सिंह, रसाल सिंह, जागीर सिंह, रणजीत सिंह, मास्टर लखबीर सिंह, गुरजंट सिंह आदि मौजूद थे।
प्रकाश पर्व को समर्पित सजाया नगर कीर्तन
श्री गुरु गोबिद सिंह जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कुलवंत सिंह नानकसर खुरमनीयां वालों द्वारा गुरुद्वारा साहिब में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए। इस अवसर पर रागी जत्थों ने संगत को गुरुबाणी से निहाल किया। इस दौरान पांच प्यारों की अगवाई में नगर कीर्तन भी सजाया गया, जोकि विभिन्न गांवो से होते हुए अटारी पहुंचा। इस मौके पर अटूट लंगर भी लगाया गया।