किसान हितों को समर्पित है शिअद : हरमीत संधू
पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के किसानों के हित केवल अकाली सरकार में ही सुरक्षित रहे है। क्योंकि ये पार्टी किसान हितैषी है।
संसू, खडूर साहिब : पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब के किसानों के हित केवल अकाली सरकार में ही सुरक्षित रहे है। क्योंकि ये पार्टी किसान हितैषी है। आने वाले समय में भी प्रदेश के लोग शिअद की सरकार बनाकर पंजाब के विकास का रास्ता साफ करेंगे। संधू ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री बने प्रकाश सिंह बादल अब छठीं बार प्रदेश प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। राज्य में बादल की सरकार के दौरान मंडीकरण सिस्टम में सुधार लाया गया। दो हजार से अधिक मंडियां बनाकर राज्य के 12 गांवों को मंडीकरण सिस्टम से जोड़ा गया। किसानों के मोटर ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ किए गए। नंबरदार द्वारा वसूल किया जाता मामला माफ किया गया। ट्रैक्टर पर लगने वाला टैक्स माफ किया गया। राज्य में लिंक सड़कों का जाल बिछाने के साथ किसानों को ट्यूबवेल के नए कनेक्शन दिए गए। इस मौके पर शिअद के उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह भरोवाल, संयुक्त सचिव दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, भूपिंदर सिंह भिंदा मौजूद थे।
उधर, गोइंदवाल साहिब में शिअद के राष्ट्रीय जत्थेबंदक सचिव दलबीर सिंह जहांगीर कहा कि शिअद खडूर साहिब हलके में लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि हलके के लोग पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू को प्यार दे रहे हैं। यह कहना है का। गांव डालेके में समागम के दौरान हरमीत सिंह संधू को सम्मानित करते हुए जहांगीर ने कहा कि आने वाला समय शिअद के लिए शुभ रहेगा।
इस मौके पर सरबजोत सिंह, जगरूप सिंह, नवरूप सिंह संधावालिया, गुरसेवक सिंह शेख, पलविंदर सिंह पिंका, गुरप्रीत सिंह खैहरा, दलजीत सिंह, प्रगट सिंह, रंजीत सिंह चीमा, मंगल सिंह, सरपंच गुरनिशानबीर सिंह, प्रेम सिंह, रछपाल सिंह मौजूद थे।