हरियावल लहर संस्था की मेहनत लाई रंग, पिछले वर्ष लगाए पौधे दे रहे छाया
पर्यावरण को बचाने के लिए तरनतारन हरियावल लहर संस्था द्वारा पिछले वर्ष शहर में पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई थी।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पर्यावरण को बचाने के लिए तरनतारन हरियावल लहर संस्था द्वारा पिछले वर्ष शहर में पौधे लगाने की मुहिम शुरू की गई थी। सड़कों के किनारे पूरे शहर में 1200 के करीब पौधे लगाए गए थे। अब ये पौधे छाया देने लगे हैं। संस्था के सदस्यों द्वारा इन पौधों की देखभाल के लिए बकायदा टीम का गठन किया गया है।
भूपिंदर सिंह मझैल, वरिंदर सिंह धामी, सुखजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, तेजपाल सिंह, कंवलजीत सिंह, रछपाल सिंह, भारत भूषण, जसप्रीत सिंह व हरमेश कुमार ने बताया कि एक वर्ष पहले उन्होंने शहर की विभिन्न सड़कों किनारे पौधे लगाए थे। इन पौधों को सुरक्षित रखने के लिए सिटीजन कौंसिल द्वारा बांस से तैयार करवाए गए गार्ड लगवाए गए। मास्टर भूपिंदर सिंह मझैल ने बताया कि एक वर्ष के दौरान यह पौधे बड़े होकर छाया तो देते हैं, साथ ही गुरु नगरी की सुंदरता को भी चार चांद लगाते है। उन्होंने कहा कि ऐसे पौधे हमें लगाते रहना चाहिए।