मनिहाला जय सिंह के पास दो गाड़ियों की टक्कर में एक घायल
तरनतारन : टी प्वाइंट मनिहाला जय सिंह के पास दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इस संबंध में थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जासं, तरनतारन : टी प्वाइंट मनिहाला जय सिंह के पास दो गाड़ियों की टक्कर में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। इस संबंध में थाना कच्चा पक्का की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
एएसआइ गुरमुख सिंह ने बताया कि टी प्वाइंट मनहाला जय सिंह के पास नाके दौरान मौजूद थे कि गांव थेह कलां निवासी गुरजिंदर सिंह अपने भाई मनजिंदर सिंह के साथ गाड़ी से जा रहे थे तभी रौंग साइड आ रही आल्टो कार नंबर पीबी 46 एए 1367 मार्का के 10 पर सवार कंवलदीप सिंह पुत्र कशमीर सिंह निवासी देओ बाठ ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। जिस दौरान मनजिंदर सिंह घायल हो गया, जिसे पट्टी के सिविल अस्पताल में दाखिल ्र करवाया गया। गुरजिंदर सिंह के बयानों पर कंवलदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।