बहड़वाल बने आप के जिला इंचार्ज
गुरविंदर सिंह बहड़वाल को आम आदमी पार्टी (आप) का जिला तरनतारन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 04:16 PM (IST)
जासं, तरनतारन: गुरविंदर सिंह बहड़वाल को आम आदमी पार्टी (आप) का जिला तरनतारन का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। खेमकरण के गांव बहड़वाल निवासी गुरविंदर ने अपनी नियुक्ति पर पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान और प्रभारी जरनैल सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को पूरी तरह से मजबूत बनाया जाएगा। इस मौके पर गुरदेव सिंह लाखना, लालजीत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह चीमा, डा. कश्मीर सिंह सोहल, पलविंदर सिंह रानीवल्लाह, बलजीत सिंह खैहरा, जसबीर सिंह सुरसिंह, मनजिंदर सिंह सिद्धू ने बहड़वाल की अगुआई में पार्टी को मजबूत करने का आश्वासन दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें