कपूरथला से आई शब्द गुरु यात्रा का पट्टी में स्वागत
श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कपूरथला जिले के एतिहासिक कस्बा सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब से 7 जनवरी से आरंभ हुई शब्द गुरु यात्रा का पट्टी में भव्य स्वागत किया गया। यहां विश्राम के बाद यह यात्रा फिरोजपुर जिले के लिए रवाना हो गई। इस मौके एसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया, बाबा विधिचंद संप्रदाय के मुखी संत बाबा अवतार सिंह व अन्य धार्मिक नेताओं ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। दूर दूर से आई संगत ने सुनहरी पालकी पर फूलों की वर्षा की। सुंदर वाहन में गुरु साहिबान के पुरातन शस्त्रों को सजाया गया था। इस मौके संत बाबा अवतार सिंह सुरसिंह को एसजीपीसी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया ने सम्मानित किया।
जासं, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में कपूरथला जिले के एतिहासिक कस्बा सुल्तानपुर लोधी स्थित गुरुद्वारा बेर साहिब से 7 जनवरी से आरंभ हुई शब्द गुरु यात्रा का पट्टी में भव्य स्वागत किया गया। यहां विश्राम के बाद यह यात्रा फिरोजपुर जिले के लिए रवाना हो गई। इस मौके एसजीपीसी के कार्यकारिणी सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया, बाबा विधिचंद संप्रदाय के मुखी संत बाबा अवतार सिंह व अन्य धार्मिक नेताओं ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। दूर दूर से आई संगत ने सुनहरी पालकी पर फूलों की वर्षा की। सुंदर वाहन में गुरु साहिबान के पुरातन शस्त्रों को सजाया गया था। इस मौके संत बाबा अवतार सिंह सुरसिंह को एसजीपीसी के सदस्य खुशविंदर सिंह भाटिया ने सम्मानित किया।