गुरु पूर्णिमा के मौके गुरु घर में नतमस्तक हुई संगत
सावन माह की संक्रांति व पूर्णिमा के मौके पर गुरु घरों में सारा दिन संगतों का जमावड़ा लगा रहा।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सावन माह की संक्रांति व पूर्णिमा के मौके पर गुरु घरों में सारा दिन संगतों का जमावड़ा लगा रहा। एसजीपीसी द्वारा करवाए गए समागम के मौके लोगों ने अमृत पान भी किया। श्री दरबार साहिब तरनतारन में रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले गए। उपरांत रागी जत्थों ने संगतों को कीर्तन से निहाल किया।
इसी तरह गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में संगतों की भीड़ जुट गई। हैड ग्रंथी निशान सिंह गंडीविंड ने संगतों को सिख इतिहास से अवगत करवाया। पांच प्यारों द्वारा करवाए गए अमृत संचार करवाया गया। जिसमें 62 प्राणियों ने अमृत छका।
गुरुद्वारा बाउली साहिब श्री गोइंदवाल साहिब के मैनेजर प्रगट सिंह की अगुवाई में धार्मिक करवाया गया। हैड ग्रंथी ज्ञानी कुलवंत सिंह ने संगतों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व मनाने लिए जोर दिया। उन्होंने कहा कि गुरु जी के दर्शए मार्ग पर चलकर हमें अपना जीवन सफल करना चाहिए।