Move to Jagran APP

प्रकाश पर्व पर कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से किया निहाल

। श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत संगत ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 05:37 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 05:37 PM (IST)
प्रकाश पर्व पर कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से किया निहाल
प्रकाश पर्व पर कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी से किया निहाल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : श्री गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग उपरांत संगत ने श्री सुखमणि साहिब का पाठ किया।

loksabha election banner

हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए संगत को नाम जपने, किरत करने व बांटकर छकने की जरूरत पर बल दिया। माता गंगा जी कीर्तनी जत्था, बीबी भानी कीर्तनी जत्था, बाबा बुड्ढा जी कीर्तनी जत्था, गुरु अर्जुन देव कीर्तनी जत्था, सरप्रीत कौर और अर्शदीप कौर के कीर्तनी जत्थे ने संगत को गुरबाणी से निहाल किया। इसके अलावा भाई रंजीत सिंह, सूरज प्रताप सिंह, गुरमीत सिंह लुधियाना, हरजीत सिंह दुख निवारण साहिब के जत्थों ने भी गुरबाणी कीर्तन किया। सारा दिन गुरु का लंगर बरताया गया। श्री दरबार साहिब की सुंदर इमारत पर रात को दीपमाला की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी वाली सुनहरी पालकी के आसपास भी सजावट की गई। श्री दरबार साहिब तरनतारन में प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत की सुविधा के लिए सभी प्रबंध किए गए थे।

प्रकाश पर्व पर विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू भोला, अवतार सिंह तनेजा, गुरमिंदर सिंह रटौल, एडवोकेट जतिंदर सूद, मंजीत सिंह ढिल्लों, जनक राज अरोड़ा, एडवोकेट अमनदीप सूद, गुरदीप सिंह पाहवा, परमजीत सिंह मल्ली, मंगलदास मुनीम, संदीप कुमार सोनू दोदे, संजीव कुंद्रा, एनएसयूआइ नेता रितिक अरोड़ा, सुशांत अग्निहोत्री, अंकुश अग्निहोत्री, रोनित अग्निहोत्री, रमनीक सिंह खेड़ा, नवदीप सिंह हरनेजा, डा. सुखदेव शर्मा, पूर्व लेक्चरर शक्ति शर्मा, डा. रमन गुप्ता, बाऊ बसंत लाल, तरसेम शर्मा, यूथ कांग्रेसी नेता मनोज अग्निहोत्री और शुभम शर्मा दोदे ने गुरु घर हाजिरी भरी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.