गुरिदर सिंह के हथियारे विनोद कुमार को भेजा जेल
शुक्रवार की रात को एक हजार रुपये के लेन देन में गोहलवड़ निवासी युवक गुरिदर सिंह की चाकू से हत्या कर दी गई थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 12:36 AM (IST)Updated: Mon, 03 Jun 2019 06:24 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : शुक्रवार की रात को एक हजार रुपये के लेन देन में गोहलवड़ निवासी युवक गुरिदर सिंह की चाकू से हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपित हलवाई विनोद कुमार बिल्ला को रविवार अदालत में पेश किया।
सुखदेव सिंह के 21 वर्षीय लड़के गुरिदर सिंह को आधी रात के समय हलवाई विनोद कुमार बिल्ला ने चाकू से मौत के घाट उतारा था। गुरिदर सिंह के बड़े भाई गुरभेज सिंह के बाद दोपहर दुबई से लौटने पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। हत्या के मामले में पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करने वाले हलवाई विनोद कुमार बिल्ला को सब इंस्पेक्टर बलजीत कौर, एएसआई बलविंदर लाल ने स्थानीय अदालत में पेश किया। अदालत द्वारा आरोपित को जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें