शादीशुदा प्रेमिका ने रच दिया ऐसा ड्रामा, जानकर आप भी चौक जाएंगे
दो बच्चों के पिता को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लगी तो मामले ने ऐसा रूप ले लिया।
जेएनएन, तरनतारन। दो बच्चों के पिता को एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। दोनों अक्सर मिलने लगे। इस बात की भनक उसकी पत्नी को लग गई। उसने जब यह बात अपनी प्रेमिका को बताई। प्रेमिका ने उसके बाद ऐसी चाल चली कि जिसका उसे अहसास भी नहीं थी। प्रेमिका ने कहा, अब साथ रहना मुश्किल है। चलो दोनों जहर खा लेते हैं। प्रेमी मान गया। प्रेमी ने जहर निगल दिया। प्रेमिका ने भी जहर निगलने का नाटक किया। जहर निगलने से प्रेमी की मौत हो गई।
मामला थाना खालड़ा के गांव भैणी मस्सा सिंह का है। गांव निवासी गुरजंट सिंह मोटरसाइकिल मैकेनिक था। उसके पड़ोसी गांव की एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध कायम हो गए। उसके प्रेम संबंधों का उसकी पत्नी अमनदीप कौर को पता चल गया। इसके बाद पति-पत्नी में विवाद रहने लगा।
गुरजंट सिंह ने पत्नी के साथ विवाद के बारे में अपनी प्रेमिका को बताया तो उसने गुरजंट को कहा कि अब एक साथ जीना मुश्किल हो गया है। दोनों ने जीवनलीला समाप्त करने की बात कही। इस दौरान गुरजंट सिंह ने तो जहर निगल लिया, परंतु उसकी प्रेमिका ने जहर पीने का ड्रामा ही किया। गुरजंट सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। थाना खालड़ा के प्रभारी अमजीत कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी अमनदीप कौर के बयान पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप