Move to Jagran APP

लड़की का अपहरण

तरनतारन : गांव भग्गूपुर निवासी महिला ने अपनी लड़की के अगवा होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस न

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Dec 2018 04:41 PM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2018 04:41 PM (IST)
लड़की का अपहरण
लड़की का अपहरण

तरनतारन : गांव भग्गूपुर निवासी महिला ने अपनी लड़की के अगवा होने की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने गांव भैल निवासी तेजिंदर सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

loksabha election banner

महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने चार बच्चों समेत रात को सो गई। सुबह उठकर देखा कि 19 वर्ष की लड़की बिस्तर पर नहीं थी। लड़की को काफी ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की को गांव भैल निवासी तेजिंदर सिंह पुत्र मंगल सिंह तंग करता था। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि तेजिंदर सिंह ने अपने साथी निशान सिंह और सुखदेव सिंह के साथ मिलकर लड़की को अगवा किया। एएसआइ केवल सिंह ने बताया कि थाना सदर पट्टी में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.