लड़की को पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा दे ठगे डेढ लाख
गांव बैंका निवासी लड़की को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर डेढ लाख की ठगी कर ली गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 06:39 PM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव बैंका निवासी लड़की को पंजाब पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर डेढ लाख की ठगी कर ली गई। इस संबंध में पुलिस ने मंडी दासूवाल निवासी आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दिलबाग सिंह पुत्र वरियाम सिंह ने एसएसपी को शिकायत में बताया कि बचित्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी मंडी दासूवाल ने उसकी लड़की प्रवीन कौर को पंजाब पुलिस में नौकरी दिलाने लिए डेढ लाख रुपये लिए थे, लेकिन न तो लड़की को नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए। आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच में बचित्र सिंह आरोपित पाए गए। बुधवार को उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें