विदेश भेजने के नाम पर चार लाख की ठगी, चार पर केस
तरनतारन विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : विदेश भेजने के नाम पर चार लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में
पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गांव लोपोके चौगावा निवासी संदीप सिंह ने बताया कि हरजीत सिंह निवासी सराय अमानत खां ने अपने तीन साथियों जसविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह और सुखविंदर सिंह से मिलकर यूक्रेन भेजने के लिए उससे चार लाख रुपये लिए। 30 जुलाई 2018 को यूक्रेन की एयर टिकट दिलवाकर उसे विमान पर चढ़ा दिया गया। परंतु उसे कोई कागजात नहीं सौंपे। यूक्रेन के एयरपोर्ट से संदीप सिंह को वापस लौटना पड़ा। लौटकर जब संदीप सिंह ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपितों ने उसे चार लाख का चेक दे दिया जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। इस संबंध में संदीप सिंह ने एक नवंबर 2018 को पुलिस में शिकायत नंबर 4173 दी। जांच के बाद थाना सिटी में केस दर्ज कर लिया गया। एसआइ हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी होना बाकी है।