हेरोइन व प्रतिबंधित गोलियां बरामद, चार काबू
पुलिस ने चार लोगों को काबू कर उनसे 20 ग्राम हेरोइन आधा किलो अफीम 235 नशीली गोलियां व 50 किलो लाहन बरामद की है।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : पुलिस ने चार लोगों को काबू कर उनसे 20 ग्राम हेरोइन, आधा किलो अफीम, 235 नशीली गोलियां व 50 किलो लाहन बरामद की है।
डीएसपी कमलजीत सिंह औलख ने बताया कि थाना झब्बाल के एएसआइ बलजीत सिंह ने रोशन सिंह निवासी गांव बहोड़ू को 20 ग्राम हेरोइन समेत दबोचा। थाना सरहाली के एएसआइ चरन सिंह ने प्रेम सिंह निवासी नौशहरा पन्नूआं को 235 प्रतिबंधित गोलियों समेत काबू किया। सीआइए स्टाफ के एसआइ परमजीत सिंह ने जसबीर सिंह सोना निवासी सचखंड रोड को आधा किलो अफीम समेत काबू किया। वैरोवाल के एएसआइ हरि सिंह ने 50 किलो लाहन समेत हीरा सिंह निवासी गांव ऐकल गड्डा को काबू किया। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप