सिविल अस्पताल पट्टी में दंत पखवाड़े का शुभारंभ
। सिविल अस्पताल पट्टी में एसएमओ डॉ. सुदर्शन कुमार ने दंत पखवाड़े का शुभारंभ रिबन काटकर किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Nov 2019 12:55 AM (IST)Updated: Wed, 20 Nov 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : सिविल अस्पताल पट्टी में एसएमओ डॉ. सुदर्शन कुमार ने दंत पखवाड़े का शुभारंभ रिबन काटकर किया।
इस मौके पर डॉ. सुदर्शन कुमार ने कहा कि 30 नवंबर तक पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस दौरान दांतों के 10 सैट जरूरतमंद मरीजों को सेहत विभाग द्वारा लगाए जाएंगे। साथ ही दांतों के मरीजों का रोजाना चेकअप किया जाएगा और ओरल कैंसर के तहत स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों का चेकअप भी किया जाएगा। इस मौके पर डेंटल सर्जन डॉ. पंकज अरोड़ा डॉ. नवनीत कौर, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. रियंका व परगट सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें