रंजिश के तहत गोलियां दागने पर मामला दर्ज
गांव शेखफत्ता के पास युवक पर कुछ लोगों ने गोलियां दागी।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव शेखफत्ता के पास युवक पर कुछ लोगों ने गोलियां दागी। मनप्रीत सिंह निवासी पखोके ने बताया कि गांव शेखफत्ता स्थित मजार पर उसके पिता सुखविंदर सिंह प्रबंधक है। वह दोपहर को दरगाह पर माथा टेककर घर जा रहा था, तभी रास्ते में कमलजीत सिंह, गुरमीत सिंह और जीत सिंह ने उसे रोककर उसपर बंदूक से गोलियां चलाई। निशाना चूकने से मनप्रीत सिंह बाल-बाल बच गया। युवक ने बताया कि गोलियां चलाने वाले युवकों ने उसके खिलाफ दो वर्ष पहले महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद आरोपितों के खिलाफ मनप्रीत सिंह ने क्रास केस दर्ज कर दिया। छेड़छाड़ का मामला रद्द हो गया, परंतु मारपीट के मामले पर पुलिस ने अदालत में चलान भी पेश कर दिया था। इसी रंजिश तहत उस पर गोलियां दागी। एएसआइ बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया है।