फिरोजपुर जेल में सजा काट रहे तरनतारन के कैदी की मौत
फिरोजपुर : फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की शनिवार रात को हार्टअटैक से मौत हो गई। जेल प्रशासन की तरफ से 65 वर्षीय कर्म ¨सह निवासी गांव डालेके (थाना सदर) तरनतारन के शव को कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया था।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर की केंद्रीय जेल में सजा काट रहे कैदी की शनिवार रात को हार्टअटैक से मौत हो गई। जेल प्रशासन की तरफ से 65 वर्षीय कर्म ¨सह निवासी गांव डालेके (थाना सदर) तरनतारन के शव को कार्रवाई के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाकर परिजनों को सूचित कर दिया था।
थाना प्रभारी पुष्पिंदर ने बताया कि कैदी की मौत के बारे में केंद्रीय जेल के अधिकारियों की तरफ से सूचना दी गई थी। कैदी जिला तरनतारन के गांव डालके का रहने वाला था और वह दिल की बीमारी का मरीज था, उसका इलाज भी करवाया जा रहा था। उधर, जेल सुप¨रटेंडेंट दलबीर ¨सह तेजी के मुताबिक 65 वर्षीय कैदी कर्म ¨सह के खिलाफ तरनतारन के थाना सदर में नशा तस्करी का केस दर्ज हुआ था। छह माह पहले ही अदालत की तरफ से उसे 10 साल की सजा सुनाई थी, तब से वह जेल में बंद था।