करतार ट्रांसपोर्ट कंपनी के बस कंडक्टर पर हरिके पत्तन में हमला
पत्तन : करतार ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस के कंडक्टर को कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। घायल कंडक्टर सरकारी अस्पताल पट्टी में उपचारधीन है।
संसूत्र, हरिके पत्तन : करतार ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस के कंडक्टर को कुछ लोगों ने हमला करके घायल कर दिया। घायल कंडक्टर सरकारी अस्पताल पट्टी में उपचारधीन है।
बताया जा रहा है कि पंजाब के पूर्व कांग्रेसी मंत्री अवतार हैनरी की करतार ट्रांसपोर्ट कंपनी है। इस कंपनी में गांव शेरपुर, तहिबा जिला मोगा निवासी गुरबीर सिंह बतौर कंडक्टर है। गुरबीर सिंह हरिके पत्तन के बस स्टॉप पर सवारियां उठा रहा था। इस दौरान बस के टाइम को लेकर कुछ लोगों से कहा सुनी हुई। इसबीच कुछ लोगों ने कंडक्टर गुरबीर सिंह पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। गुरबीर सिंह ने बताया कि मोगा से पट्टी के रूट पर जाते समय बस को हरिके पत्तन स्टाप पर रोका गया था। काउंटर पर ही विवाद हो गया। थाना हरिके पत्तन के प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि कंडक्टर गुरबीर सिंह के बयान दर्ज कार कार्रवाई की जा रही है।