किसान विधायकों के घरों की ओर मोटरसाइकिल मार्च निकालेंगे कल
जमहूरी किसान सभा की बैठक जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह दयालपुरा ने की।
By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:35 PM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:35 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : जमहूरी किसान सभा की बैठक जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह दयालपुरा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस अगस्त को विधायकों के घरों की ओर मोटरसाइकिल मार्च निकाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूर विरोधी आर्डिनेंस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महासचिव कुलवंत सिंह संधू, प्रदेश सचिव प्रगट सिंह जामाराय व जसपाल सिंह ढिल्लों ने कहा कि गांव-गांव में किसानों को लामबंद किया जा रहा है। इस दौरान मुखत्यार सिंह मल्ला, रसाल सिंह आसल, मंजीत सिंह कोट, हरभजन सिंह चूसलेवड़, लक्खा सिंह मन्नण, कर्म सिंह तख्तूचक्क, दरबारा सिंह वां, रेशम सिंह फैलोके, नरिदर सिंह तुड़, कश्मीर सिंह गंडीविंड मौजूद थे.
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें