किसान 24 से 26 तक रेल मार्गो पर देंगे धरना
किसान-मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से फैसला किया है कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ 24 से 26 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : किसान-मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से फैसला किया है कि केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ 24 से 26 सितंबर तक रेल रोको आंदोलन चलाया जाएगा। जबकि 25 सितंबर को पंजाब बंद का आह्वान किया गया है।
कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नु ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन द्वारा गांव बादल व पटियाला में जो धरने लगाए गए है। उनमें 20 सितंबर को जत्थे भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि तरनतारन, फिरोजपुर व अमृतसर के डीसी दफ्तरों के आगे चल रहे जेल भरो आंदोलन तहत मोर्चे लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर सविंदर सिंह चोताला, सुखविंदर सिंह सभरा, जसबीर सिंह पिद्दी, गुरलाल सिंह पंडोरी, गुरबचन सिंह चब्बा, हरप्रीत सिंह सिध्वां मौजूद थे।