किसान संघर्ष कमेटी ने फूंका पुलिस का पुतला
संवाद सूत्र, तरनतारन: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने 17 दिसंबर से एसएसपी कार्यालय के समक्ष पक्का
संवाद सूत्र, तरनतारन: किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब ने 17 दिसंबर से एसएसपी कार्यालय के समक्ष पक्का मोर्चे की तैयारियों को लेकर जोन बाबा दीप सिंह जी के गांवों में बैठक रखी गई। जिसमें पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर किसान नेता गुरलाल सिंह पंडोरी, हरप्रीत सिंह सिधवां और सतविंदर सिंह शाह ने बताया कि पंजाब की कैप्टन सरकार लोगों के साथ बहुत सारे वादे करके सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता पर कबिज होते ही सभी वादे भूल गई। उन्होंने कहा कि जिले में गुंडागर्दी, लुटपाट, नशे की बिक्री पूरे जोरों पर है। पंजाब पुलिस का गुंडों पर कंट्रोल नहीं रहा। जिसके कारण अमन कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हुए उन्होंने कहा कि आए दिन लूटपाट और गुंडागर्दी की घटनाओं से आम लोग डर के साए में जी रहे हैं।