Move to Jagran APP

जमीनी विवाद में किसान के लड़के को किया घायल

गांव झंडेर के किसान मंजीत सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह को कुछ लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर बुरी तरह से घायल कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 05:15 PM (IST)
जमीनी विवाद में किसान के लड़के को किया घायल
जमीनी विवाद में किसान के लड़के को किया घायल

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव झंडेर के किसान मंजीत सिंह के लड़के लवप्रीत सिंह को बुरी तरह से घायल कर दिया गया। थाना सदर के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि यादविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सकत्तर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरभजन सिंह, सरबजीत सिंह, सुखदेव सिंह और पूरन सिंह ने लवप्रीत सिंह पर उस समय हमला किया, जब वह सुबह नौ बजे वह खेतों में ट्रैक्टर चला रहा था। आरोपितों के खिलाफ पहले भी जान से मारने की धमकियां देने पर मंजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। हमले में घायल लवप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल तरनतारन में दाखिल करवा दिया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.