रोष रैली कर किसानों ने पट्टी के बाजारों में किया प्रदर्शन
किसान संघर्ष कमेटी द्वारा पट्टी की अनाज मंडी में रोष रैली की गई। इस उपरांत बाजारों में रोष प्रदर्शन किया गया।
संवाद सूत्र, पट्टी : सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रदेश की 14 संघर्षशील वामपंथी जत्थेबंदियों के आह्वान पर किसान संघर्ष कमेटी द्वारा पट्टी की अनाज मंडी में रोष रैली की गई। इस उपरांत बाजारों में रोष प्रदर्शन किया गया।
किसान जत्थेबंदी के प्रदेश कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह पन्नू ने कहा कि मोदी सरकार सीएए, एनपीआर व एनआरसी को देश में लागू कर लोगों के धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास कर रही है। देश भर में इन कानूनों के खिलाफ लोग आंदोलन कर रहे हैं। दिल्ली में 1984 को फिर से दोहराने चाल चली जा रही है। उस समय सिखों को निशाना बनाया गया था और अब मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है।
पन्नू ने कहा कि देश की आजादी लिए हिंदू, सिख, मुसलमान का सांझा रक्त बहा है।
उन्होंने कहा कि जब तक इन कानूनों को वापस नहीं लिया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर सुखवंत सिंह वल्टोहा, दलेर सिंह राजोके, गुरबाज सिंह सिध्वां, मेहर सिंह सखीरा, हरदीप सिंह जौड़ा, तरसेम सिंह कलसियां, नंबरदार बलविंदर सिंह सखीरा, इंद्रजीत सिंह माड़ीमेघा, जसपाल सिंह किरतोवाल मौजूद थे।