केंद्र सरकार ने कर्ज माफ कर कॉरपोरेट घरानों को किया खुश : दयालपुरा
केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान विरोधी बजट की कापियां जलाई गई।
संवाद सूत्र, भिखीविंड : स्थानीय तहसील के कार्यालय के समक्ष जमहूरी किसान सभा के नेता जरनैल सिंह दयालपुरा व किसान संघर्ष कमेटी के नेता कैप्टन मंजीत सिंह मद्दर की अगुआई में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसान विरोधी बजट की कापियां जलाई गई।
इस मौके पर सुच्चा सिंह लधू, अरसाल सिंह संधू व दलजीत सिंह दयालपुरा ने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में किसानों की हालत सुधारने लिए न तो डॉ. स्वामीनाथन कमिशन की रिपोर्ट मुताबिक फसलों के दाम अच्छे दिए और न ही किसानों का कर्जा माफ करने की फंड व्यवस्था की गई। इसके उल्ट एफसीआइ को फसल खरीदने लिए पिछले वर्ष से फंड कम करके आधा कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसानों पर किए झूठे पर्चो को तुरंत रद्द किया जाए, पराली की संभाल करने लिए तुरंत मुआवजा दिया जाए। स्वामीनाथन कमिशन की सिफारिश मुताबिक फसलों के अच्छे दाम किए जाए व किसानों-मजदूरों का पूरा कर्जा माफ किया जाए। इस मौके पर दरबारा सिंह वां, रतन सिंह मद्दर, भारत सिंह डयाल, जगतार सिंह राजोके, जसपाल सिंह चुंघ, सरबजीत सिंह पूनियां, हरजिंदर सिंह बब्बू, सूबा सिंह सरजा मिरजा, शिंदा सिंह दयालपुरा, सतनाम सिंह कंबोके भी मौजूद थे।