Move to Jagran APP

कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत

सीमावर्ती गांव मेहंदीपुर में कर्ज से परेशान किसान हार्ट अटैक से मौत हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Jun 2019 06:22 PM (IST)Updated: Mon, 10 Jun 2019 06:33 AM (IST)
कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत
कर्ज से परेशान किसान की हार्ट अटैक से मौत

संवाद सहयोगी, तरनतारन : सीमावर्ती गांव मेहंदीपुर में कर्ज से परेशान किसान हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि किसान के परिवार वालों ने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।

loksabha election banner

विधानसभा हलका खेमकरण के गांव मेहंदीपुर निवासी प्रगट सिंह (55) पुत्र बलवंत सिंह पर छह लाख का कर्ज था। यह कर्ज सहकारी बैंक के अलावा आढ़तियों का भी था। कर्ज अदा न करने पर किसान प्रगट सिंह करीब दो महीनों से परेशान था।

प्रगट सिंह के भाई काबल सिंह ने बताया कि बैंक की ओर से अदालत में केस दायर किया गया था। जिसके चलते उसका भाई मानसिक तौर पर ओर परेशान रहता था। शनिवार की शाम को प्रगट सिंह को पता चला कि आढती द्वारा भी कर्ज वसूलने के लिए संदेश दिया है। इस बीच प्रगट सिंह को दिल का दौरा पड़ा जो जानलेवा साबित हुआ। डीएसपी सुलखण सिंह मान ने बताया कि मृतक प्रगट सिंह के भाई काबल सिंह के ब्यान दर्ज करने लिए पुलिस पार्टी भेजी गई परंतु परिवार द्वारा पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.