किसान पर झूठा केस दर्ज करने के खिलाफ फूंका प्रशासन का पुतला
जम्हूरी किसान सभा ने मंगलवार को अड्डा जीयोबाला में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : विधानसभा हलका खडूर साहिब के विधायक के इशारे पर थाना सदर के प्रभारी द्वारा लोगों को तंग करने व बाकीपुर के किसान पर झूठा पर्चा करने के विरुद्ध जम्हूरी किसान सभा ने मंगलवार को अड्डा जीयोबाला में पुलिस प्रशासन का पुतला फूंकते हुए जमकर नारेबाजी की।
देहाती मजदूर सभा के नेता जसपाल सिंह ढिल्लों, सीटीयू के जिला सचिव सुखदेव सिंह गोहलवड़, बलदेव सिंह पंडोरी, किसान नेता सुखदेव सिंह भैल, कुलदीप सिंह कोट जसपत खां ने आरोप लगाया कि खडूर साहिब के कांग्रेसी विधायक के इशारे पर पुलिस लोगों पर झूठे केस दर्ज कर रही है। जब तक किसान पर दर्ज झूठा केस रद्द नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस प्रशासन के खिलाफ आठ नवंबर को धरने भी दिए जाएंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह, जसबीर सिंह, अरसाल सिंह, बलविंदर सिंह शाह, रवि शाह, सतनाम सिंह, कर्मजीत सिंह, कर्म सिंह, सविंदर सिंह, बलजीत सिंह, रछपाल सिंह, शमशेर सिंह, जगीर सिंह और जगतार सिंह मौजूद थे।