पंजाब बंद को सफल बनाने लिए हर वर्ग है तैयार : बलदेव
मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ 25 सितंबर को पंजाब बंद पूरी तरह से कामयाब रहेगा।
संसू, फतेहाबाद : मोदी सरकार की किसान विरोधी नीति के खिलाफ 25 सितंबर को पंजाब बंद पूरी तरह से कामयाब रहेगा। क्योंकि किसान विरोधी नीति से पूरे राज्य की अर्थ व्यवस्था प्रभावित होगी, जिसके लिए पूरा राज्य एकजुट है। यह बात गुरु अमरदास टेपों यूनियन के अध्यक्ष बलदेव सिंह ने कही। 25 सितंबर को पंजाब बंद को सफल बनाने लिए भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी के नेता बलदेव सिंह पंडोरी, शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के नेता सुलखण सिंह तुड़, जम्हूरी किसान सभा के रेशम सिंह फैलोके के साथ बैठक करते बलदेव सिंह फतेहाबाद ने कहा कि केंद्र की सरकार ने किसानों को धोखे में रखकर कोरोना काल के दौरान कृषि विधेयक लाया। इसके लिए कैप्टन सरकार भी जिम्मेदार है। बलदेव सिंह पंडोरी ने कहा कि 25 सितंबर को पंजाब बंद को सफल बनाने लिए हर वर्ग तैयार है। इस मौके दर्शन सिंह, सुखजीत सिंह, कश्मीर सिंह, सुरिदर सिंह वेईपुई, बलविंदर सिंह फतेहाबाद, दिलबाग सिंह, प्रगट सिंह टांडा, हरदीप सिंह भरोवाल, प्रवेज कुमार ने संबोधन किया।