विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरनतारन में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, फायरिंग कर रहे गैंगस्टर के पैर में लगी गोली; पिस्तौल बरामद

Published: Mon, 31 Aug 2026 10:09 PM (IST)

तरनतारन पुलिस ने रंगदारी के लिए फायरिंग करने के सात मामलों में वांछित बदमाश गुरमीत सिंह को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में वांछित गुरमीत पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में वांछित गुरमीत पुलिस मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार।

HighLights

  1. तरनतारन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गुरमीत सिंह को किया काबू

  2. रंगदारी के लिए फायरिंग के सात मामलों में था वांछित बदमाश

  3. पुलिस की गोलीबारी में घायल, पिस्तौल और बाइक बरामद

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन। सोमवार की देर रात तरनतारन पुलिस ने रंगदारी के लिए फायरिंग करने के सात मामलों में वांछित बदमाश गुरमीत सिंह निवासी गांव नदोहर (थाना हरिके पत्तन) को मुठभेड़ के बाद काबू किया है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल गुरमीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपित के कब्जे से नौ एमएम का एक पिस्तौल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

इस बाबत एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव नदोहर निवासी गुरमीत सिंह ने रंगदारी के लिए करीब सात स्थानों पर गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दिया। इन सभी वारदातों में आरोपित पुलिस को वांछित था। सोमवार को देर रात पुलिस को सूचना मिली कि गुरमीत सिंह थाना सिटी पट्टी के क्षेत्र में घूम रहा है, जिस पर एसपी (आई) डॉ. रिपुतपन सिंह, डीएसपी (आई) शिवदर्शन सिंह, डीएसपी पट्टी रविशेर सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने कार्रवाई की।

बिना नंबरी मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस टीम को देखकर कच्चे रास्ते के माधायम से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने उसे घेरने का प्रयास किया तो पुलिस टीम पर गोलियां चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो बाइक सवार घायल हो गया। आरोपित की पहचान गांव नदोहर निवासी गुरमीत सिंह के तौर पर हुई।

उसके कब्जे से नौ एमएम का एक पिस्तौल और बिना नंबरी मोटरसाइकिल बरामद हुआ। एसएसपी लांबा ने बताया कि प्रथम जांच में सामने आया कि गुरमीत सिंह विदेश बैठ गैंगस्टरों के इशारे पर काम करता था। लोगों को डराने धमकाने व रंगदारी वसूलने के लिए गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

गुरमीत सिंह को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। इलाज उपरांत गुरमीत सिंह को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, इस दौरान ओर खुलासे होने की संभावना है। थाना सिटी पट्टी में बदमाश गुरमीत सिंह के खिलाफ पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।