तरनतारन में भूकंप के झटके, सहमे लोग
संवाद सहयोगी तरनतारन शुक्रवार को सवा पांच बजे भूकंप के झटके लगे जिससे लोग सहम गए। शाम के
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:07 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : शुक्रवार को सवा पांच बजे भूकंप के झटके लगे, जिससे लोग सहम गए। शाम के समय जब बाजारों में लोग खरीददारी कर रहे थे तो भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके तुरंत बाद लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए।
दुकानदार सुदर्शन कपूर, शशी कपूर, मनु कपूर, रवि मंगा, अजयपाल सिंह सागर ने बताया कि भूकंप के झटके भले ही हलके थे, परंतु लोग सड़कों और बाजारों पर तुरंत उतर आए। कुछ देर बाद लोगों को भूकंप के बारे सोशल मीडिया पर जानकारी मिलने लगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें