नेकी की जीत का प्रतीक है दशहरा : राज सिंह पत्तू
रामलीला ड्रामाटिक क्लब की अगुआई में सरकारी स्कूल की ग्राउंड में रावण का पुतला जलाकर दशहरे का त्योहार मनाया गया।
संसू, खेमकरण : रामलीला ड्रामाटिक क्लब की अगुआई में सरकारी स्कूल की ग्राउंड में रावण का पुतला जलाकर दशहरे का त्योहार मनाया गया। नगर पंचायत खेमकरण के पूर्व अध्यक्ष राज सिंह पत्तू ने मुख्य मेहमान के तौर पर समागम में शिरकत करते क्लब को 50 हजार की राशि दी।
इस मौके आलम विजय सिंह पत्तू, हरभजन सिंह संधू, मंगत राम गुलाटी, कुलदीप सिंह विरक, प्रीतम सिंह, वरियाम सिंह चट्ठू, निर्मल सिंह ने संबोधन करते कहा कि बदी पर नेकी की जीत का प्रतीक दशहरा मनाते हुए हमें समाजिक बुराइयों का खात्मा करना चाहिए। इस मौके मेजर सिंह, जगतार सिंह खेड़ा, अमित विज, राम भंडारी, अश्वनी शर्मा, राम चोपड़ा, राजेश बोबी, तीर्थ राम झुलका, विजय गुलाटी, जनक मेहता, सोनू धवन, जोगिंदरपाल बावा, करन मोहन मंगा, प्यारे लाल बजाज मौजूद थे।