Move to Jagran APP

पर्यावरण प्रदूषित होने से जीव-जंतु की प्रजातियां हो रही है अलोप : बलविंदर सिंह

निशान ए सिखी खडूर साहिब में पर्यावरण के संबंध में सेमिनार करवाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 04:49 PM (IST)
पर्यावरण प्रदूषित होने से जीव-जंतु की प्रजातियां हो रही है अलोप : बलविंदर सिंह
पर्यावरण प्रदूषित होने से जीव-जंतु की प्रजातियां हो रही है अलोप : बलविंदर सिंह

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : निशान ए सिखी, खडूर साहिब में पर्यावरण के संबंध में सेमिनार करवाया गया। संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाई जा रही यूनाइटेड रिलीजन इनशिएटिव तहत करवाए गए सेमिनार का आगाज शबद गायन से हुआ। इसमें पर्यावरण प्रेमी संत बाबा सेवा सिंह ने पेड़ों की महत्ता पर रोशनी डालते हुए बताया कि यह पेड़ हमें ही नहीं बल्कि जीव जंतु, कीड़े-मकौड़ों, पक्षियों और जानवरों के लिए भी वरदान साबित होते है।

prime article banner

आइटीआइ रुड़की से संबंधित डा. गुरशरन सिंह रंधावा ने कहा कि आज से 40 वर्ष पहले हमें शुद्ध पानी और हवा मिलता था। परंतु अब सारा कुछ प्रदूषित हो चुका है। इसके पीछे कोई ओर नहीं बल्कि मनुष्य की मौकाप्रसति और मनमर्जी है। पिगलवाड़ा से प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने लिए छोटे-छोटे प्रयास वरदान साबित हो सकते हैं। सेवानिवृत्त मेजर जनरल बलविदर सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषित होने से जीव-जंतु लगातार अलोप हो रहे है। श्री गुरु अंगद देव कालेज प्रिसिपल कंवलजीत सिंह ने सेमिनार में पहुंची शख्सियतों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारा फर्ज बनता है कि पर्यावरण को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.