गुरुनगरी के विकास पर खर्च होंगे 5.12 करोड़: डा. अग्निहोत्री
कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण में 11 हजार करोड़ की राशि खर्च की जा रही है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार द्वारा शहरी वातावरण सुधार प्रोग्राम के दूसरे चरण में 11 हजार करोड़ की राशि खर्च की जा रही है ताकि पीने वाले पानी की सप्लाई, एलइडी स्ट्रीट लाइटें व सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट को मजबूत बनाया जा सके। यह बात विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने शहर में विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि गुरु नगरी के विकास लिए कैप्टन सरकार ने 5.12 करोड़ की राशि मंजूर की है, जिसमें से 2.56 करोड़ की राशि नगर कौंसिल को जारी कर दी गई है। इस मौके पर संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि नगर कौंसिल चुनाव के मद्देनजर शहर के प्रत्येक वार्ड में होने वाले विकास कार्यो का जायजा लिया जा रहा है। यहां कुलवंत सिंह शेरों, कश्मीर सिंह सिद्धू, एडवोकेट अमन सूद, शिव सेना नेता अश्वनी कुक्कू, सोनू दोदे, सविंदर सिंह मल्ली, सुखदेव सिंह लौहका, मंजीत सिंह ढिल्लों, अंवतार सिंह तनेजा, सतपाल शर्मा, राजेश रिंकू, संजीव कुंदरा, मनोज अग्निहोत्री, तरसेम शर्मा, तरसेम मुरादपुरा मौजूद थे।