Move to Jagran APP

बच्चों को धार्मिक ज्ञान देने वाले मास्टर कश्मीर सिंह का देहांत

। भाई मोहन सिंह वैद यादगारी लाइब्रेरी के माध्यम से बचों को धार्मिक ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले मास्टर कश्मीर सिंह का देहांत हो गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2020 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 02 Sep 2020 11:06 PM (IST)
बच्चों को धार्मिक ज्ञान देने वाले मास्टर कश्मीर सिंह का देहांत
बच्चों को धार्मिक ज्ञान देने वाले मास्टर कश्मीर सिंह का देहांत

संवाद सहयोगी, तरनतारन : भाई मोहन सिंह वैद यादगारी लाइब्रेरी के माध्यम से बच्चों को धार्मिक ज्ञान का पाठ पढ़ाने वाले मास्टर कश्मीर सिंह का देहांत हो गया। स्थानीय शमशानघाट में बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

loksabha election banner

मास्टर कश्मीर सिंह ने अपने जीवन में सैकड़ों बच्चों को सिख मिशनरी से जोड़कर उनको धार्मिक ज्ञान, पाठ और कीर्तन सिखाया। इनमें से कई विद्यार्थी धार्मिक क्षेत्र में प्रदेश भर में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे। मास्टर कश्मीर सिंह कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनके देहांत पर पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल, तरनतारन के विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, श्री दरबार साहिब के मैनेजर कुलदीप सिंह कैरोंवाल, हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह, जोड़ा घर सेवक जत्था के रजिंदर सिंह बेदी, मास्टर कुलविंदर सिंह लवली, गुरचरन सिंह गुलाटी, सुखवंत सिंह धामी, प्रो. नवरीत सिंह जल्लेवाल ने आदि ने शोक व्यक्त किया है। उनका भोग 10 सितंबर को गली बागी वाली, मोहल्ला सचखंड रोड स्थित उनके आवास पर पड़ेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.