मार्केट कमेटी के चेयरमैन धर्म सिंह नबीपुर का देहांत
। मार्केट कमेटी हरिके पत्तन के चेयरमैन धर्म सिंह नबीपुर का देहांत हो गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Jun 2020 04:17 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jun 2020 04:17 PM (IST)
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : मार्केट कमेटी हरिके पत्तन के चेयरमैन धर्म सिंह नबीपुर का देहांत हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
नबीपुर का सारा परिवार विदेश में रहता है। वह लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे। चार माह पहले विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने उन्हें मार्केट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया था। वह कुछ समय से बीमार थे, उन्हें अमृतसर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां पर सोमवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। विधायक हरमिंदर सिंह गिल, दलबीर सिंह सेखों, विजय कुमार, एडवोकेट दीपक अरोड़ा, सुखविंदर सिंह सिद्धू ने धर्म सिंह के देहांत पर शोक व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें