Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tarn Taran News: नहाते समय प्राइवेट पार्ट में लगाया नशे का इंजेक्शन, फिर जो हुआ... उसे देखकर परिजनों के उड़ गए होश

    पंजाब सरकार के भरसक प्रयासों के बाद भी युवाओं में नशे की लत कम नहीं हो रही है। ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 22 साल के युवक ने नहाते समय अपने प्राइवेट पार्ट में नशे का इंजेक्शन लगा लिया। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वो फर्श पर ही गिर गया। वहीं अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    By DHARAMBIR SINGH MALHAR Edited By: Deepak Saxena Updated: Tue, 12 Mar 2024 07:03 PM (IST)
    Hero Image
    नहाते समय प्राइवेट पार्ट में लगाया नशे का इंजेक्शन (सांकेतिक)।

    संवाद सूत्र, भिखीविंड। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव अलगोकोठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 22 वर्षीय युवक ने नहाते समय अपने प्राइवेट पार्ट में नशे का इंजेक्शन लगा लिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद उसकी हालत खराब होने लगी और वो बाथरूम में गिर गया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नहाते समय लगाया नशे का इंजेक्शन

    रमेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा अजय कुमार नशा करने का आदी था। उसे दो बार नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाया गया। वहां से लौटने के बाद बेटे को फिर से उसके दोस्त साथ ले जाते और वह दोबारा नशा करना शुरू कर देता था। अनाज मंडी में मजदूरी करने वाले अजय ने सोमवार रात को बाथरूम में नहाते समय अपने प्राइवेट पार्ट में नशे का इंजेक्शन लगा लिया।

    ये भी पढ़ें: Punjab News: पीएम मोदी ने किया न्यू खन्ना रेलवे स्टेशन का उद्घाटन, राज्यपाल बनवारी लाल बोले- यह उपलब्धि छोटी नहीं

    डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    इंजेक्शन लगने के बीस मिनट तक जब वो बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। दरवाजा तोड़ते ही परिजनों के होश उड़ गए। अजय बेशुध हालत में फर्श पर पड़ा हुआ था। जहां से उसे निजी अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़ें: Punjab Budget 2024: पंजाब में बजट सत्र अनिश्चिकाल के लिए स्थगित, PM के वर्चुअल उद्घाटन-CAA समेत कई मुद्दों से गूंजा सदन