दहेज के लिए पत्नी को निकाला, पति सहित तीन पर केस दर्ज
तरनतारन : गांव रटौल निवासी सुखजीत कौर ने ससुरालियों खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीनों लोगों को नामजद किया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : गांव रटौल निवासी सुखजीत कौर ने ससुरालियों खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत तीनों लोगों को नामजद किया है।
चरन सिंह ने अपनी लड़की सुखजीत कौर का विवाह गांव ठट्ठा निवासी कुलविंदर सिंह के लड़के हरपाल सिंह से किया था। विवाह के बाद ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। दहेज की मांग पूरी न होने पर हरपाल सिंह ने अपनी मां सुखविंदर कौर, पिता कुलविंदर सिंह से मिलकर अपनी पत्नी सुखजीत कौर को प्रड़ताड़ित कर ससुराल से निकाल दिया। सुखजीत कौर ने 20 जून 2018 को एसएसपी दर्शन सिंह मान समक्ष मिलकर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उक्त शिकायत की डीएसपी सतनाम सिंह ने जांच की। जांच में आरोप साबित होने पर शुक्रवार को थाना सिटी तरनतारन में आरोपित पति हरपाल सिंह, सुखविंदर कौर, ससुर कुलविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।